| हमारे निदेशक मंडल में 46 वर्षीय श्री नन्द लाल शर्मा 22 मार्च,2011 से बतौर निदेशक (कार्मिक) कार्यरत हैं। इससे पहले श्री शर्मा कंपनी में जुलाई,2008 से प्रतिनियुक्ति पर कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यरत थे।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के भूतपूर्व अधिकारी श्री शर्मा हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चरल इकॉनामी में स्नातकोत्तर हैं तथा ल्जूब्लीजाना स्लोवेनिया (यूरोप) से एम.बी.ए. है। हमारी कंपनी ज्वाइन करने से पहले वे हिमाचल प्रदेश सरकार में विशेष सचिव ( सामान्य प्रशासन विभाग एवं स्वास्थ्य तथा निदेशक, आयुर्वेद) के पद पर थे।
निदेशक (कार्मिक) के रूप में श्री शर्मा का.एवं प्रशा., पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, विधि, प्रापण इत्यादि सहित मानव संसाधन कार्यों के प्रभारी हैं।
|