भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  पुरस्कार एवं सम्मान
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
पुरस्कार एवं सम्मान वापस..
 

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक "नेशनल एचीवमेंट अवार्ड फार कार्पोरेट लीडरशीप" से सम्मानित
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को आल इंडिया एचीवर्स फाउंडेशन (एआईएएफ) ने कार्पोरेट लीडरशिप के लिए नेशनल एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।

उन्हें यह सम्मान केन्द्रीय योजना राज्य मंत्री माननीय श्री एम.वी. राजशेखरन ने आल इंडिया एचीवर्स फाउंडेशन (एआईएएफ) द्वारा ""भारतीय उद्योगों का वैश्वीकरण एवं विश्व शांति"" विषय पर नई दिल्ली में आयोजित की गई संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया।

एसजेवीएनएल तथा इसके प्रगतिशील प्रबंधन के लिए यह सम्मान सोने पर सुहागे के समान है। श्री एच.के. शर्मा को विगत समय में इंस्टीट्यूट ऑफ इकॉनामिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड तथा तेलगु अकादमी द्वारा इंडस्ट्रिएल एक्सीलेन्स अवार्ड प्रदान किए गए हैं।

एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय विकास के लिए लीडरशिप एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को इंडियन इकॉनामिक डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च एसोसिएशन (आईईडीआरए) द्वारा ''लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड फॉर नेशनल डेवल्पमेंट'' से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार डॉ.भीष्म नारायण सिंह (भूतपूर्व राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्री), जी.वी.कृष्णामूर्ति (भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) एवं श्री वसंत साठे (भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री) ने इंडियन इकॉनामिक डेवल्पमेंट एण्ड रिसर्च एसोसिएशन (आईईडीआरए) द्वारा नई दिल्ली में ""वर्ल्ड पीस एण्ड नेशनल इकॉनामिक डेवल्पमेंट"" विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी दौरान प्रदान किया गया

एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक "मदर इंडिया अवार्ड फॉर उद्योग प्रतिभा 2006" से सम्मानित
एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को इंडियन आर्गेनाइजेशन फॉर कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (आईओसीआई) ने समाज एवं देश के हित की खातिर दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए ""मदर इंडिया अवार्ड फॉर उद्योग प्रतिभा 2006"" पुरस्कार प्रदान किया है।

उन्हें यह पुरस्कार डॉ.भाई महावीर प्रसाद (मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल) ने ऑर्गेनाइजेशन फॉर कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (आईओसीआई) द्वारा ""इंडिविज्यूल एचीनवमेंट एण्ड नेशनल बिल्डिंग"" विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया।

एसजेवीएन ने दो ग्रीनटेक पुरस्कार हासिल किए
दि ग्रीनटेक फाउंडेशन, नई दिल्ली ने एक बार फिर 1500 मेगावाट की एनजेएचपीएस को पर्यावरणीय प्रबंधन गतिविधियों को "अनुकरणीय" आंकते हुए लगातार दूसरे वर्ष "सिल्वर अवार्ड" के लिए निगम को चुना है।

देश की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना में पारिस्थिकीय संतुलन के संवर्धन के लिए अपेक्षित पर्यावरणीय प्रबंधन नीतियां व्यवहार में लाई जा रही हैं। 412 मेगावाट की निर्माणाधीन रामपुर जलविद्युत परियोजना के लिए एसजेवीएन को "सुव्यवस्थित डंपिंग गतिविधियों" के निष्पादन के लिए ब्रान्ज अवार्ड प्रदान किया है। परियोजना के भूमिगत कार्यों के फलस्वरूप निकलने वाले संभावित 30,000 लाख क्यूबिक मीटर मलबे के निपटान के लिए कंपनी ने पहले ही समुचित रिटेनिंग दीवारों से युक्त डंपिंग स्थल तैयार किए हैं। यह पुरस्कार परियोजना द्वारा पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए संबंधित मानकों को पूरा करने और सर्वोत्कृष्ट नीतियां अपनाने के लिए दिया गया है।

कारपोरेट की ओर से श्री एच.के.शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने ग्रीनटेक सिल्वर अवार्ड और श्री वी.के.शर्मा, महाप्रबंधक, रामपुर जलविद्युत परियोजना एवं श्री एस.के.शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक ने संयुक्त रूप से ग्रीनटेक ब्रान्ज पुरस्कार प्राप्त किए। ये अवार्ड गोवा के राज्यपाल महामहिम श्री एस.सी. जमीर द्वारा पणजी में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए गए।

हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को "इण्डस्ट्री एक्सीलेन्स अवार्ड - 2006" प्रदान किया गया
दिल्ली तेलगु अकादमी ने श्री एच.के.शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को उनकी समूची उपलब्धियों ओर समाज के हित में उनके बेहतरीन योगदान के लिए "इण्डस्ट्री एक्सीलेन्स अवार्ड-2006" प्रदान किया है। उन्हें यह अवार्ड श्री वायलार रवि, केन्द्रीय मंत्री (अनिवासी भारतीय मामले) एवं श्री अखिलेश सिंह, केन्द्रीय कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री ने 03.09.2006 को नई दिल्ली में आयोजित 18वें वार्षिक सांस्कृतिक पव एवं राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में प्रदान किए। दिल्ली लेलगु अकादमी महान वैश्विक मूल्यों को विकसित करने के लिए भारत और विदेश में प्रत्येक वर्ष विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करती है।

हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को उद्योग रत्न अवार्ड और एसजेवीएन को एक्सीलेन्स अवार्ड प्राप्त हुआ

इनस्टीट्यूट ऑफ इकॉनामिक स्टडीज, नई दिल्ली ने हमारी कंपनी को "एक्सीलेन्स अवार्ड" और कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को "उद्योग रत्न अवार्ड" से सम्मानित किया है।

ये पुरस्कार मणिपुर के राज्यपाल महामहिम डॉ.एस.एस. सिद्धू ने "उत्तरी पूर्वी पहाड़ी राज्यों का विकास" अर्थात् वर्तमान आर्थिक परिदृश्य विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान 28 अगस्त, 2006 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए।

एसजेवीएनएल को भारतीय उद्योग रत्न अवार्ड प्राप्त हुआ
इकॉनामिक डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च एसोसिएशन (आईईडीआरए) द्वारा हमारी कंपनी को प्रतिष्ठीत "भारतीय उद्योग रत्न अवार्ड" प्रदान किया गया है। हाल ही में यह पुरस्कार हमारे अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. भीष्म नारायण सिंह, भूतपूर्व राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्री तथा डॉ. आलेग एन लेपाटेनाक भारत में बेलारूस जणराज्य के राजदूत द्वारा प्रदान किया गया। निगम विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा ही खबरों में रहा है। पहले निगम को समूची उपलब्धियों और सामाजिक हित के लिए "इण्डस्ट्री एक्सीलेन्स अवार्ड" ग्रीनटेक अवार्ड (सिल्वर एवं ब्रान्ज), गोल्ड पीकॉक अवार्ड, शिरोमणी विकास अवार्ड एवं कारपोरेशन में हिन्दी भाषा के क्रियान्वयन के लिए "राजभाषा शील्ड" पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

संचित अनुभव
एसजेवीएन बड़ी ढांचागत विकास परियोजनाओं के साथ-साथ जलविद्युत के क्षेत्र में इसके अभूतपूर्व निष्पादन एवं सुदृढ़ ज्ञानपरक आधार के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय संसाधन के रूप में प्रतिस्थापित हुआ है। इसने जम्मू-काश्मीर राज्य को बाकी देश से रेलवे संपर्क के माध्यम से जोड़ने के लिए कोंकण रेलवे कारपोरेशन को वहां चल रही इसकी महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सुरंगे बनाने के लिए परामर्शक सेवाएं उपलब्ध करवाई है।

नई दिल्ली स्थित कन्सलटेन्सी डेवलपमेंट सेंटर ने एसजेवीएन को अफगानिस्तान में जलविद्युत परियोजनाओं के संभाव्यता अध्ययन के लिए कहा है। इस संबंध में विद्युत एवं जल मंत्रालयों सहित अफगानिस्तान के तकनीकी अधिकारियों के एक दल ने जनवरी, 2005 में नाथपा झाकड़ी परियोजना का दौरा किया। मलेशिया में भी ऐसी सेवाओं हेतु प्रस्ताव हैं।

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड