भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  हमारे बारे में  -  निगम के उद्देश्य
 
  विवरण
  निगम के उद्देश्य
  नागरिक अधिकारपत्र
  बोर्ड निदेशक
  संगठनात्तमक स्थिति
  नागरिक अधिकारपत्र
  रूपरेखा
 
निगम के उद्देश्य
विजन
निगम की व्यवहार्यता निरंतर बनाए रखने के लिए स्वस्थ वाणिज्यिक सिद्धांतों की आधार-शिला पर मानवीय कुशलता एवं मनोभावों के साथ विकास की संभावनाओं को पुनर्गठित कर भविष्य की जलविद्युत ऊîर्जा के अपार संसाधनों के रूप में भारत को विश्वपटल पर प्रस्तुत करना।

मिशन
हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी की घाटी में तथा भारत एवं विदेश में किसी भी अन्य स्थान पर जल विद्युत परियोजनाओं की आयोजना कर उनके सर्वेक्षण से लेकर निर्माण तक के कार्य पूरे करना एवं रखरखाव तथा उनका परिचालन करना।

उक्त मिशन के अनुसरण में कंपनी ने अपने लिए निम्नलिखित कारपोरेट उद्देश्य निर्धारित किए हैं:

  • अपनी पूर्ण निष्पादन क्षमता से पॉवर स्टेशनों का परिचालन एवं रख-रखाव ।
  • स्वस्थ व्यवसाय, वित्तीय तथा विनियामक संबंधी नीतियों का निर्धारण तथा उनका अनुपालन करना।

  • अन्य जल विद्युत परियोजनाएं हाथ में लेना।

  • एसजेवीएन को आबंटित नई परियोनओं को कुशलतापूर्वक एवं मितव्ययी ढंग से पूरा करना।

  • अंतर्राष्ट्रीय तौर पर प्रयुक्त हो रही नवीनतम परियोजना प्रबंधन तकनीकें अपनाकर और अतिरिक्त प्रशिक्षण के जरिए अपने इंजीनियरों को प्रमाणीकृत परियोजना प्रबंधक बनने में सक्षम बनाकर परियोजना क्रियान्वयन के लिए सर्वोत्तम परियोजना प्रबंधन नीतियों का प्रयोग करना।

  • निगम के भीतर उपलब्ध तकनीकी एवं प्रबंधकीय विशेषज्ञता को अन्य संगठनों/परियोजनाओं तक पहुंचाने के लिए इनका प्रचार-प्रसार करना।

  • सहभागिता प्रबंधन की विचारधारा के अनुरूप संगठन एवं कर्मचारियों दोनों के बहुमुखी विकास एवं उत्थान के लिए अनुकूल वातावरण बनाना।

  • समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करना तथा संबंधित संगठनों एवं शेयरधारको के साथ व्यवसायिक संबंधों को सुदृढ़ बनाते हुए उनका रचनात्मक एवं सकारात्माक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करना।

  • सामाजिक परिस्थतियों एवं पर्यावरण को क्षति से बचाते हुए परियोजना को साफ-सुथरा बनाए रखने का प्रयास करना।

  • कंपनी को नवरत्न की श्रेणी में लाने के प्रयास करना।

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड